Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों से बढ़ रहा श्रमिकों का शोषण: उदित राज

केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों से बढ़ रहा श्रमिकों का शोषण: उदित राज

- Advertisment -

कांग्रेस की मजदूर हितैषी नीतियों को बदल रही भाजपा सरकार: राजबीर चौहान

हरिद्वार: भेल सेक्टर 3 स्थित भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक के कार्यालय पर श्रमिक नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी राजबीर सिंह चौहान के संयोजन में असंगठित कामगारो व श्रमिको के हितों को लेकर सभा का आयोजन किया गया। सभा को मुख्य अतिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उदित राज व विशिष्ठ अतिथि यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने संबोधित किया। शनिवार को खराब मौसम और भारी वर्षा के बावजूद सभा मे बड़ी संख्या में कामगार व क्षेत्र के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि उदित राज ने कामगारों की समस्यों को लेकर भाजपा सरकार की श्रमिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भेल जैसे महारत्न संस्थानों का निजीकरण कर रही है।

जिससे निजी क्षेत्र में श्रमिकों का शोषण को बढ़ रहा है। भेल को बचाने के लिये, मजदूर हितो की रक्षा के लिये प्रदेश व देश से मजदूर विरोधी सरकारों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। देश मे बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। देश का पढ़ा लिखा नौजवान दिशाहीन होकर भटक रहा है। उदित राज ने प्रदेश व देश मे सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए कहा कि यदि उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार बनती है तो कामगारों के हितों की पूर्ण रक्षा की जाएगी। राजबीर सिंह चौहान ने भेल के निजीकरण व सिडकुल में कामगारों के शोषण की नीतियों की निंदा करते हुऐ इनके विरुद्ध मजदूर वर्ग के एक बड़े जन आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिडकुल में कामगारों से संविदा पर 12-12 घंटे कार्य लेने के उपरांत भी उन्हें न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है।

असंगठित क्षेत्र के कामगारों, दहाड़ी मजदुरो, रिक्शा चालकों खोखा पटरी छोटे व्यापारियो के भविष्य की सुरक्षा हेतु योजनाए नही बनाई जा रही है। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के समुचित वेतन व उनके नियमितीकरण की मांग पर कोई कार्य नही हो रहा है। आज प्रदेश में सभी वर्ग अपने अधिकारों और शोषण को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन प्रदेश सरकार इनके समाधान की जगह इनके दमन पर उतारू है। पूर्व की कांग्रेस सरकार की मजदूर हितेषी नीतियों को बदला जा रहा है। उन्होंने लोगो से अपने बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर उसकी सरकार बनाने का आह्वान उपस्थित जनता से किया।

सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, रोशनलाल, सतीश दुबे, कैलाश प्रधान, चंद्रपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। सभी में मुख्य रूप से सतीश सैनी, अमरदीप रोशन, राजकुमार चौहान, मुकुल राज, विनेश सैनी, श्याम कुमार धीमान, संदीप चौहान, अमित सिंह, एचपी राणा, आशुतोष चौहान, अमरीश कुमार, अश्विनी चौहान, मनोज यादव, अजय धीमान, विजेंद्र चौहान, योगेश कुमार, राकेश कुमार, कपिल पुंडीर, हितेश कुमार, दिशांत चौहान, अरविंद कुमार, सरवन कुमार, अजय बाल्मीकि, बीके सिन्हा, विकास चौहान, नीरज चौहान, रविंद्र कुमार, संजय कुमार आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...