Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड Uttarakhand News: उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी कर रहा बर्बाद- पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी कर रहा बर्बाद- पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे तो उन पर सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि सत्य को आधार बनाकर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठा और क्रूरता छोड़कर उनकी मांगों को सुने।


बता दें कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटाले की सीबीआइ जांच व नकलरोधी कानून लागू होने तक भर्ती परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ और पुलिस के बीच गुरुवार को टकराव हो गया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिस के वाहनों को भी निशाना बनाया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव और लाठीचार्ज में प्रेमनगर के थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं।


इनमें कुछ को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देना पड़ा। पथराव से पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन के शीशे टूट गए। कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। शहर का मुख्य मार्ग जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंची डीएम सोनिका, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के साथ भी भीड़ ने अभद्रता की। कुछ अधिकारियों पर भीड़ की तरफ से प्लास्टिक की बोतलें भी फेंकी गईं। इस घटनाक्रम के चलते राजपुर रोड पर घंटाघर से एस्लेहाल तक छह घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसका असर शहर के अन्य मार्गों की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा।

देर शाम पुलिस ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार सहित 60 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद किसी तरह राजपुर रोड पर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए घटनाक्रम की आंच प्रदेश के अन्य जिलों तक भी पहुंची। यहां भी बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर हमला बोला।

RELATED ARTICLES

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल...

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली: फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा...

चीन में पहाड़ ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई

बीजिंग: चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान शहर में पहाड़ ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून: उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस...

सीएम ने पुलिस विभाग में चयनित 1425 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र किये प्रदान

देहरादून: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और...

चोरी की गयी गाड़ियों के साथ वाहन चोर को 24 घंटे में कैंट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 04/06/23 को कमल किशोर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कुमार मंडी ईदगाह देहरादून द्वारा अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्याUK07BQ-9537 जो दिनांक03.06.2023...