Friday, September 22, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध का भारत पर पड़ेगा व्यापक असर

यूक्रेन और रूस के बीच के युद्ध का भारत पर पड़ेगा व्यापक असर

- Advertisment -

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रह है। दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात हैं। इस युद्ध में अमेरिका के साथ नाटो के सदस्‍य देश भी लामबंद हो रहे हैं। इतना ही नहीं नाटो के सदस्‍य देश यूक्रेन में सैन्‍य आपूर्ति तेजी से कर रहे हैं। उधर, सरहद में रूसी सेना का जामवड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि रूस और यूक्रेन के बीच जंग का ऐलान होता है तो भारत का इस पर क्‍या असर पड़ेगा। इस युद्ध में भारत की क्‍या भूमिका होगी।

 इस युद्ध में क्‍या भारत तटस्‍थ रहेगा। इस युद्ध का भारत पर क्‍या दूरगामी असर पड़ेगा। आइए जानते हैं इन तमाम मसलों पर प्रोफेसर हर्ष वी पंत (आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली में निदेशक, अध्ययन और सामरिक अध्ययन कार्यक्रम के प्रमुख) की क्‍या राय है।गर रूस और यूक्रेन के बीच जंग की स्थिति उत्‍पन्‍न हुई तो जाहिर तौर पर इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। भारत इसका अपवाद नहीं होगा। यह जंग सामान्‍य नहीं होगी। इस जंग में पूरी दुनिया दो हिस्‍सों में बंट सकती है। ऐसे में इसका प्रभाव भारत पर पड़ेगा।

दरअसल, इस युद्ध में रूस और चीन की निकटता बढ़ेगी। चीन और रूस की निकटता भारत के लिए शुभ नहीं होगी। भारत के साथ चीन सीमा विवाद में रूस और बीजिंग की निकटता कतई ठीक नहीं है।जंग के समय यह देखना दिलचस्‍प होगा कि भारत का क्‍या स्‍टैंड होता है। क्‍या भारत अपने गुटनिरपेक्ष की नीति की वैदेशिक नीति पर वापस लौट आएगा। खासकर तब जब शीत युद्ध के बाद गुटनिरपेक्ष की नीति बहुत प्रासंगिक नहीं रह गई है। ऐसे में क्‍या इस जंग के समय भारत तटस्‍थ रहेगा। हालांकि, उन्‍होंने कहा कि हमें नहीं लगता है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ जंग करेगा।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का लिया निर्णय

रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर...

जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शनकारी शिक्षा शव यात्रा को लेकर

20 सितंबर बुधवार को जंतर मंतर में एक देश एक शिक्षा को लेकर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया। देश में...

राहुल गाँधी ने कुलियों से की मुलाकात, रेलवे स्टेशन पहुंच यात्रियों का उठाया सामान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे स्टेशन पर उन्होंने कुलियों से मुलाकात की इस दौरान राहुल ने वह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Trending NEWS

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल, शीघ्र तैयार करें डीपीआर, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द...

देहरादून: सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय...

चाकू की नोक पर हुयी लूट का रायपुर पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा, 3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ...

देहरादून: 20 सितंबर की सायं रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र मुन्ना अहमद निवासी...

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर...

मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग साथ ही पलायन से संबंधित बिंदुओ पर...

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर: प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...