Wednesday, March 29, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय हिजाब (बुर्का) को लेकर क्या है तालिबान सरकार का नया फरमान ?? जिसके लिए जी-7 देशों ने...

हिजाब (बुर्का) को लेकर क्या है तालिबान सरकार का नया फरमान ?? जिसके लिए जी-7 देशों ने कड़ा विरोध किया

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए हिजाब (बुर्का) को लेकर नया फरमान जारी किया है। इसे महिलाओं की आजादी के खिलाफ बताते हुए जी-7 देशों ने कड़ा विरोध किया है। कनाडा में गुरुवार को जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने साझा बयान जारी कर कहा कि तालिबान का हालिया आदेश महिलाओं की आजादी, समान अधिकारों व समाज में उनकी भागीदारी को सीमित करने वाला कदम है। बयान में कहा गया है कि तालिबान द्वारा अफगानी महिलाओं के लिए हिजाब पाबंदियां अनिवार्य करने के साथ ही इसके उल्लंघन पर उनके परिजनों को सजा देने का आदेश निंदनीय है।

बयान पर कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका व यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधि ने दस्तखत किए हैं। इन देशों के विदेश मंत्रियों के साझा बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं व लड़कियों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पाबंदियों का हम कड़ा विरोध करते हैं।

साझा बयान में कहा गया है कि जी-7 देश तालिबान से महिलाओं और लड़कियों पर प्रतिबंध हटाने, उनके मानवाधिकारों का सम्मान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करते हैं। रोजगार, शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की समान और सार्थक भागीदारी, उनके आंदोलन व अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का सम्मान करने की मांग करते हैं। यह देश की दीर्घकालिक शांति, स्थिरता और विकास के लिए आवश्यक है।

सिर से पैर तक बुर्का पहनें महिलाएं : अखुंदजादा

बीते शनिवार को तालिबान प्रमुख हिबतुल्ला अखुंदजादा ने अफगानिस्तान में सार्वजनिक रूप से महिलाओं को बुर्का पहनने का फरमान सुनाया था। काबुल में कार्यक्रम के दौरान तालिबानी अधिकारियों ने इसे जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को चादोरी यानी सिर से पैर तक बुर्का पहनना चाहिए। ये परंपरागत और सम्मानजनक है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं पर लगाए गए सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक है। इससे पहले अफगानिस्तान में तालिबान ने पोस्टर चिपका कर महिलाओं को घरों में रहने का आदेश दिया था। तालिबान ने 1990 के दशक में अपने शासन काल में अफगानिस्तान में महिलाओं को बुर्का पहनना अनिवार्य कर दिया था।

तालिबान के खिलाफ महिलाओं का खुले चेहरे के साथ प्रदर्शन

अफगानिस्तान में तालिबान के नए फरमान के खिलाफ महिलाओं ने गत दिवस विरोध प्रदर्शन किया। काबुल में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हिजाब नहीं पहना और अपना चेहरा भी खुला रखा। महिलाएं ‘जस्टिस, जस्टिस’ के नारे लगा रही थीं।

इस दौरान शमा अलीमियार नामक महिला ने कहा कि हम भी इंसान हैं और उसी तरह से जीना चाहते हैं। हम नहीं चाहते की कोई हमें पशुओं की तरह घर में कैद कर रखा जाए। हमें सार्वजनिक जगहों पर अपने चेहरे और शरीर को ढंकने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। बुर्का हमारा हिजाब नहीं है। तालिबान के लड़ाकों ने इन महिलाओं को प्रदर्शन से रोकने की भी कोशिश की।

यह है तालिबान का नया फरमान

  • अफगानिस्तान में महिलाओं को अब सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना ही होगा।
  • महिला ने घर के बाहर रहने पर अपना चेहरा नहीं ढंका तो, उसके पिता या करीबी पुरुष रिश्तेदार को जेल में डाल दिया जाएगा।
  • परिवार की महिला द्वारा हिजाब नहीं पहनने पर पुरुष रिश्तेदार को सरकारी नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

रमजान पर महंगाई से पाकिस्तान की जनता बेहाल, केले 500 रुपए तो अंगूर 1600 रुपए किलो बिक रहे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का असर अब रमजान में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड स्तर...

अमेरिका के मिसिसिपी में आए बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 26 लोगों की मौत

मिसिसिपी: अमेरिका के मिसिसिपी में आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई...

पाकिस्तान में राजनीतिक काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय नेता के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय

पीएम मोदी का भाजपा सांसदों को निर्देश, 15 मई से 15 जून तक अपने संसदीय क्षेत्रों का जरुर करें दौरा

नई दिल्ली: संसद से लेकर सडक़ तक कांग्रेस और अन्य तमाम विरोधी दलों की तरफ से राजनीतिक हमलों का सामना कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र...

रुड़की में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने दी दस्तक, एक महिला में हुई वायरस की पुष्टि, हालत गंभीर

रुड़की: एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने रुड़की में भी दस्तक दे दी है। रुड़की निवासी एक महिला में इस वायरस की पुष्टि हुई है। महिला...

रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने गौलापार स्थित नेब संस्थान में किया कन्या पूजन

रामनगर: रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या...

एसटीएफ उत्तराखण्ड ने UKSSSC परीक्षा माफियाओं में से एक और मुख्य अभियुक्त की सम्पत्ति का किया आकलन

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा 24 सदस्यों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में विवेचना की जा रही है जिसमें अभियुक्तों की चल...

चोरी के माल के साथ अभियुक्त को डालनवाला पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

देहरादून: दिनांक 24-01-2023 को थाना डालनवाला पर वादिनी निवासी धर्मपुर, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून का प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक...

बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को देने होंगे 300 रुपये, कपाट खुलने के साथ ही शुरू की जाएगी व्यवस्था

देहरादून: बद्रीनाथ-केदारनाथ में विशेष दर्शन के लिए अब वीआईपी को 300 रुपये देने होंगे। कपाट खुलने के साथ ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।...

सलमान खान के किसी का भाई किसी की जान का प्लॉट हुआ लीक, ऐसी होगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान काफी समय से चर्चा में है। सलमान के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से...

रमजान पर महंगाई से पाकिस्तान की जनता बेहाल, केले 500 रुपए तो अंगूर 1600 रुपए किलो बिक रहे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का असर अब रमजान में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड स्तर...

बद्रीनाथ हाईवे किनारे जगह-जगह लगे मलबे के ढेर, निस्तारण के लिए नहीं मिल पा रही जगह

गोपेश्वर: बद्रीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य से निकले मलबे के निस्तारण के लिए एनएचआईडीसीएल को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को...